top of page
Search
  • Writer's pictureArth Parkash

Lack of Fiber Increases The Risk of Breast Cancer

Deficiency Of Fiber: आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें किसी आवश्यक पोषक तत्व की कमी से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। खासकर, फाइबर की कमी से कैंसर जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए डॉक्टर हमेशा संतुलित आहार लेने की सलाह देते हैं। वहीं, डाइट में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इसके सेवन से मोटापे में बहुत जल्द आराम मिलता है। साथ ही शुगर भी कंट्रोल में रहता है। अगर आप भी शरीर में फाइबर की कमी महसूस करते हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। इन चीजों के नियमित रूप से सेवन करने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है। आइए जानते हैं-



पपीता सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पेट संबंधी विकारों में बहुत जल्द आराम मिलता है। साथ ही कई अन्य बीमारियों में पपीता लाभदायक होता है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से मोटापे से निजात मिलता है। आप फाइबर को कमी को दूर करने के लिए रोजाना पपीते का सेवन जरूर करें। अधिक फायदे के लिए रोजाना सुबह में खाली पेट पपीते का सेवन करें।



हेल्थ एक्सपर्ट हमेशा बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए ब्राउन राइस खाने की सलाह देते हैं। इसमें फाइबर की अधिकता होती है। इसके सेवन से क्रेविंग और शरीर में फाइबर की कमी भी दूर होती है। इसके लिए अपनी डाइट में ब्राउन राइस को शामिल कर सकते हैं।



ओट्स खाने से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है। इसके सेवन से मोटापे में आराम मिलता है। वहीं, नियमित रूप से ओट्स के सेवन से शरीर में फाइबर की कमी भी दूर होती है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।



चुकंदर के सेवन से एनीमिया और डायबिटीज़ में आराम मिलता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। इसमें फाइबर, फोलेट, आयरन, कॉपर, मैंगनीज और प्रोटीन के गुण पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। इसके लिए डाइट में चुकंदर को जरूर शामिल करें।




6 views0 comments

Recent Posts

See All

India's Practice Match Against Australia Today

Ind vs Aus Warm-Up match: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में है। टूर्नामेंट से पहले टीम को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से अभ्यास मैच खेलना है। पीठ में परेशानी की जगह

One Lakh Reward Mining Mafia Zafar

Mining mafia arrested in Moradabad: पखवाड़ा थानाक्षेत्र में एक अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़ (mordabad police encounter) हुई. ये अपराधी चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने इस बदमाश को

Gurmeet Ram Rahim Parole News

Gurmeet Ram Rahim Parole News : यौन शोषण और हत्या जैसे केस में सजा भुगत रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख (Dera Sacha Sauda Chief) गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को एक बार फिर पैरोल मिल गई है| राम रहीम

Post: Blog2_Post
bottom of page