top of page
Search

Lpg Cylinder New Price From -1 September-2022

  • Writer: Arth Parkash
    Arth Parkash
  • Sep 1, 2022
  • 2 min read

LPG Cylinder New Price From 1 September 2022 : एक सितंबर 2022 यानि आज से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ा बदलाव किया गया है। हालांकि, घबराइए मत क्योंकि गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी नहीं बल्कि कटौती की गई है| लेकिन हां यह कटौती घरेलू गैस सिलेंडर के लिए नहीं है| दरअसल, 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Gas Cylinder Price) की कीमत घटाई गई है| काॅमर्शियल LPG सिलेंडर करीब 91 रूपए सस्ता हो गया है| जिसके बाद अब इसकी कीमत दिल्ली में 1,976 रुपये के बजाय 1,885 रुपये होगी| इसी प्रकार मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी अलग-अलग कीमत की कटौती हुई है| 1 अगस्त 2022 को 36 रुपए घटाए गए ध्यान रहे कि, 1 अगस्त 2022 को 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Gas Cylinder Price) में 36 रुपए की कटौती हुई थी| जिसके बाद दिल्ली में काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत 2012.50 रुपए के बजाय 1976 रुपए हो गई थी| मई से लगातार घट रही काॅमर्शियल सिलेंडर की कीमत आपको ज्ञात रहे कि , मई 2022 से 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Gas Cylinder Price) की कीमत लगातार घटाई जा रही है। 19 मई को काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत जहां 2354.00 थी तो इसके बाद यह एक जून 2022 को यह 2219.00 रूपए कर दी गई। इसके बाद एक जुलाई 2022 को एक बार फिर यह कीमत घटकर 2021.00 रूपए हुई। वहीं, 6 जुलाई 2022 को फिर से यह कीमत कम कर दी गई। 6 जुलाई से काॅमर्शियल LPG सिलेंडर 2012.50 का मिलने लगा था। फिलहाल, इस कटौती से होटल, रेस्टोरेंट और रेहड़ी पर फूड आइटम बेचने वालों को बड़ी राहत मिली है| इसके साथ ही यहां जाने वाले ग्राहकों की जेब भी ज्यादा नहीं कटेगी| क्योंकि अगर कीमत बढ़ जाती तो इन जगहों पर खाने की कीमत भी बढ़ा दी जाती| घरेलू गैस सिलेंडर में कोई राहत नहीं बरहाल, आपको बतादें कि घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर सस्ता नहीं हुआ है। इसकी कीमत (Domestic LPG Cylinder Price) अब भी दिल्ली में 1053 रूपए ही है| बता दें आखिरी बार 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

  • Commercial Gas Cylinder Price Hike


  • Commercial LPG Gas Cylinder Price


  • Domestic LPG Cylinder Price


  • Domestic Lpg Gas Cylinder Price Hike







 
 
 

Recent Posts

See All
India's Practice Match Against Australia Today

Ind vs Aus Warm-Up match: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में है। टूर्नामेंट से पहले टीम को...

 
 
 
Lack of Fiber Increases The Risk of Breast Cancer

Deficiency Of Fiber: आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व...

 
 
 
One Lakh Reward Mining Mafia Zafar

Mining mafia arrested in Moradabad: पखवाड़ा थानाक्षेत्र में एक अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़ (mordabad police encounter) हुई. ये अपराधी...

 
 
 

留言


Post: Blog2_Post
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2022 by Arthparkash. Proudly created with Wix.com

bottom of page