Punjab Teachers Regularized Notification
- Arth Parkash
- Oct 8, 2022
- 1 min read
Punjab Teachers Regularized Notification : पंजाब में लगभग 9 हजार कांट्रेक्ट बेस कच्चे टीचरों की नौकरी पक्की करने की अधिसूचना आज पंजाब सरकार द्वारा जारी कर दी गई है| इसकी जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने दी है| सीएम मान ने ट्वीट करते हुए इस बारे में अवगत कराया है|
भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा- ''एक खुशखबरी साझा कर रहा हूं.. अध्यापकों को पक्का करने का फैसला अध्यापक दिवस वाले दिन लिया था.. वो अब पूरा हो गया है... लगभग 9 हजार कच्चे अध्यापकों को पक्का करने वाला नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है... अब बाकियों के लिए काम करेंगे.. वादे के मुताबिक 36 हज़ार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा... जो कहते हैं, वो करते हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार द्वारा कच्चे कर्मचारियों की नौकरी एक स्पेशल कैडर में पक्की की जा रही है| इनके लिए एक स्पेशल कैडर बनाया गया है| सामान्य तौर पर पक्के भर्ती होने वाले या वैसे पक्के होने वाले कर्मचारियों से इनकी प्रक्रियाअलग होगी| हालांकि, स्पेशल कैडर में पक्के हो रहे कच्चे कर्मचारियों की नौकरी 58 साल तक पक्की रहेगी| यहां कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी|
वहीं, स्पेशल कैडर में नौकरी पक्की होने वाली यह पॉलिसी ग्रुप C और D के उन कांट्रेक्ट बेस कच्चे कर्मचारियों के लिए होगी जो बीते 10 साल से संबंधित विभाग में नियमित काम कर रहा है| इसके अलावा कुछ और शर्ते और नियम हैं जिनके आधार पर ही पक्के होने वाली पॉलिसी कच्चे कर्मचारियों पर लागू होगी|
Comments