ऐसा सीन न देखा होगा... आखिर कौन हैं ये सैकड़ों लोग? जो सांपों के साथ नहाते हैं, क्या बच्चे-क्या बड़े,
- Arth Parkash
- Jul 20, 2022
- 2 min read
सांप... जिसके नाम से भी लोग दूर-दूर भागते हैं और जब यह किसी के सामने आ जाता है तो उसकी हवा ही टाइट हो जाती है| लेकिन ऐसे में एक ऐसा सीन आंखों के सामने पड़ा है जिसे देखने के बाद लगता है कि सांप चीज ही क्या है? सांप से क्या डरना... सांप कोई डरने वाली चीज है| अरे इसे रस्सी का एक टुकड़ा समझकर इसके साथ खेलो| अब आप सोच रहे होंगे कि हम यह सब क्या अनाप-सनाप कह रहे हैं| दरअसल, हम वही कह रहे हैं जो हमने देखा है|
जानकारी के मुताबिक, मामला बिहार के समस्तीपुर का बताया जाता है| बताते हैं कि यहां नाग पंचमी पर एक अजब सी पूजा और मेले का आयोजन होता है| इसमें सैकड़ों लोग एक रैली सी निकालते हैं और इन सबके हाथों में सांप होते हैं| क्या बच्चे-क्या बड़े, सब के सब सांप लिए होते हैं| इन्हें देखने पर ऐसा लगता है इन्होंने सांप नहीं जैसे कोई रस्सी ले रखी हो| जी हां, क्योंकि इनमें सांप के प्रति कोई डर ही न नजर नहीं आता है| ये सांपों के साथ एकदम बेखौफ आगे बढ़ते जाते हैं|
सांपों के साथ नहाते हैं...
बताते हैं कि, लोग सांपों के साथ रैली निकालते हुए एक नदी के पास पहुंचते हैं| जिसके बाद यहां पूजा के तहत ये सांपों को साथ लेकर नहाते हैं| इस बीच कोई सांप को मुंह में दबाये हुए दिखता है तो कोई सिर और कंधे और गले में डाले नजर आता है|
किसी को नहीं काटते सांप...
ख़ास बात तो यह है कि इस पूजा और मेले के दौरान सांप किसी को भी काटते नहीं हैं| बताया जाता है कि इस प्रकार की पूजा और मेले का आयोजन सैकड़ों सालों से होता आ रहा है| बताने वाले बताते है कि इस बीच सांपों ने किसी को नहीं काटा|
Read More Bihar snake fair Samastipur snake fair
Comments