top of page
Search

पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतकर हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, टूट गया एम एस धौनी का महारिकार्ड

  • Writer: Arth Parkash
    Arth Parkash
  • Aug 1, 2022
  • 1 min read

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी पहली जीत रविवार (31 जुलाई) को दर्ज की। उसने ग्रुप-ए के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली भारतीय कप्तान बन गईं। इस मामले में उन्होंने पुरुष टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय टीम का यह 71वां मैच था। टीम इंडिया ने 42वीं बार जीत हासिल की है। टी20 में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत का भारतीय रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज था। उसे हरमन ने तोड़ दिया है। 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले धोनी की कप्तानी में भारत ने 72 में से 41 मैच जीते थे। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी में 50 में 30 मैच जीतने में सफल हुई थी। मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा 32 मुकाबलों में नेतृत्व कर चुके हैं। इस दौरान टीम को 27 जीत मिली है।



 
 
 

Recent Posts

See All
India's Practice Match Against Australia Today

Ind vs Aus Warm-Up match: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में है। टूर्नामेंट से पहले टीम को...

 
 
 
Lack of Fiber Increases The Risk of Breast Cancer

Deficiency Of Fiber: आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व...

 
 
 
One Lakh Reward Mining Mafia Zafar

Mining mafia arrested in Moradabad: पखवाड़ा थानाक्षेत्र में एक अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़ (mordabad police encounter) हुई. ये अपराधी...

 
 
 

Comments


Post: Blog2_Post
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2022 by Arthparkash. Proudly created with Wix.com

bottom of page